Udaipur Property: घर खरीदना हर एक इंसान के जीवन का बहुत अहम और बड़ा आर्थिक फैसला होता है| घर खरीदने के लिए होम लोन का आवेदन करने, प्रोसेसिंग फ़ीस देने से पहले ये जानना जरुरी है की कम ब्याज दर पर, ज्यादा फायदे के साथ कम समय में लोन के डिस्बर्समेंट और टैक्स बेनिफिट के साथ लोन कैसे लें|
होम लोन कितना ले सकते हैं?
किसी भी व्यक्ति को लोन उसकी आमदनी और क़र्ज़ चुकाने की क्षमता के आधार पर मिलता है, होम लोन देने वाले बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंसियल कम्पनीज लोन की राशि के रूप में ज्यादातर प्रॉपर्टी की वैल्यू का 80 से 90 फ़ीसदी तक देती है| लोन के समय देनदार फर्म या बैंक आपकी सकल आमदनी के उस हिस्से को देखते हैं जो लोन चुकाने के लिए उपयोग की जाएगी, ज्यादातर केस में आपकी नेट सैलरी का 60 प्रतिशत तक हिस्सा लोन चुकाने के लिए उपयुक्त माना जा सकता है|
सिबिल स्कोर का महत्त्व
होम लोन या किसी भी प्रकार का लोन व्यक्ति विशेष की क्रेडिट काबिलियत के आधार पर मिलता है| और इसका सारा ब्यौरा सिबिल एजेंसी जिसका नाम ट्रांस यूनियन सिबिल लिमिटेड है, के द्वारा मैंटेन किया जाता है| क्रेडिट इनफार्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (सिबिल) आपको 300 से 900 अंको के बीच स्कोर प्रदान करती है, ये अंक इस आधार पर तय होते है की आपका पहले का क्रेडिट कार्ड या किसी रजिस्टर्ड फर्म द्वारा लिए गए लोन, EMI, या क्रेडिट का उपयोग कितना है| आप अपना बैंक अकॉउंट कैसे रखते हैं, कोई चेक या EMI बाउंस तो नहीं हुई है, आप के लोन का रीपेमेंट कैसा रहा है और अपने कितनी बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है|