Udaipur Property Group: हर एक देश में स्मार्ट सिटी का अलग फार्मूला होता है, भारत में स्मार्ट सिटी से मतलब शहरों को वैश्विक मानक पर विकसित करना है| भारत में स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए शहरों में से एक हमारी झीलों की नगरी उदयपुर भी है, और यहां स्मार्ट सिटी का कार्य विगत कई वर्षों से चल रहा है| स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले विकास से शहर में न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधर आएगा साथ ही प्रॉपर्टी की मांग भी तेज़ी से बढ़ेगी|
उदयपुर रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा फायदा
उदयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से रियल एस्टेट सेक्टर और इससे जुड़े लोगों को सीधा फायदा होगा| उदयपुर में अब समय के साथ कमर्शियल, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी की डिमांड में वृद्धि होगी| उदयपुर में व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की मांग में भी इज़ाफ़ा होगा| प्रॉपर्टी की डिमांड के चलते उदयपुर में प्रॉपर्टी की वैल्यू बढ़ेगी और कीमतों में भी बढ़त देखी जा सकती है|
अफोर्डेबल हाउसिंग से कम कीमत में अशिआना
प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य योजनाओं के अंतर्गत बनने वाली अफोर्डेबल हॉउसिंग और टॉउनशिप माध्यम और निम्न आय वर्ग के खुद के मकान के सपने को पूरा करेंगी, हाल ही में उदयपुर में अफोर्डेबल हाउसिंग के प्रति लोगों का अच्छा रुझान देखा गया है|